धार्मिकमध्य प्रदेश

पहले सावन सोमवार पर शिवभक्तों ने की भगवान औघड़दानी की आराधना, शिवालयों, शिव मंदिरों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शिव पार्वती देवी की उपासना का पर पहले सावन सोमवार के उपलक्ष्य में शिवभक्तों ने भगवान सदाशिव की पूजन आराधना करते हुए नगर के शिवालयों शिव मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ रायसेन शहर के शिव मंदिरों, शिवालयों में पहुंची।यहाँ शिव मंदिर और शिवालयों में शिवभक्तों के हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय, श्री शिवाय नमोस्तुभ्यम के मंत्र जयकारे गूंजते रहे।शिवभक्तों द्वारा, श्रद्धालु महिलाओं ने व्रत रखे और भोले शंकर भंडारी को बिल्व पत्री,अक्षत धतूरा बिल्व समी चन्दन रौली हल्दी चावल फूल मौसमी फल नारियल मिठाई आदि अर्पित कर भोग लगाया।साथ ही दूध दही शहद और घी गंगाजल नर्मदा जल से भोलेबाबा माता पार्वती, शिवालयों का अभिषेक कर मन्नतें मांगीं। जल चढ़ाने पूजा अर्चना महादेव भगवान की पूजन आराधना का सिलसिला सुबह से दोपहर तक जारी रहा। नगर रायसेन के शिवालय मन्दिर गंजबाजार,महादेव मंदिर बाबा भारती, मारुति नन्दन शिव पार्वती मन्दिर पाटनदेव, महमत्युजंय मन्दिर बाल बिहार अर्जुन नगर, भगवान शिव मंदिर प्रजापतिसमाज धर्मशाला माता भगवती मन्दिर सांची रोड़ को बिजली की रंगबिरंगी झालरों, फूलों आम्र पत्रों की वन्दनवारों से मनमोहक तरीके से सजावट की गई।
माता भगवती मन्दिर में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में शिव भजनों ने बांधा समां…..
शहर के माता भगवती मन्दिर साँची रोड़ पर पहले सावन सोमवार के उपलक्ष्य में शिव पार्वती सहित अन्य धार्मिक भजन की गायकों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जिससे भजन संध्या कार्यक्रम में समां बंध गया।मन्दिर के पुजारी राजेश कुशवाहा, शिवसेना के नगराध्यक्ष गोपाल सिंह चन्देल ने बताया कि माता मंदिर में पिछले 5-6 सालों से दुर्गा मानस मण्डल भजन मंडली राहुल नगर, जय गुरुदेव धर्म प्रचार समिति रायसेन के गायकों द्वारा रंगारंग शिव पार्वती गजानन भगवान दुर्गा भवानी के भजनों की प्रस्तुति दी जाती है।
राग पहाड़ी पाताल भैरवी …पर भी गायकों द्वारा सुरीली आवाज के गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की रोचक प्रस्तुति दी गई।जिसे श्रोताओं ने काफी सराहा।

Related Articles

Back to top button