मध्य प्रदेश

पहले ही टेस्ट में डीएसपी बनी अनीशा जैन

गौरझामर का गौरव, बिटिया अनीशा जैन बनी डीएसपी
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिला अन्तर्गत गौरझामर निवासी संजय जैन घुरा की सुपुत्री सुश्री अनीशा जैन का चयन मध्यप्रदेश पीएससी 2019 की परीक्षा में डीएसपी पद के लिए चयन हो गया है 11 फरवरी 97 को जन्मी अनीशा ने कंप्यूटर साइंस से बीई की और पीएससी की तैयारी में जुट गई उनके पिताजी किराना व्यवसायी हैं और गौरझामर में व्यापार करते हैं उनके दादाजी रिटायर्ड शिक्षक हैं अनीशा ने बताया कि उनके दोनों भाई भी पीएससी की तैयारी कर रहे हैं उनका पहला सपना डीएसपी बनना था वह उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से गुरू एवं माता पिता के पावन आर्शीबाद से पा लिया। हालांकि 8 जनवरी 2024 को उनका पीएससी में मेंस का एग्जाम है वह इंदौर में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार वे डिप्टी कलेक्टर बन सकती हैं उनके चयन पर गौरझामर में हर्ष व्याप्त है परिवार के लोगों को जब यह जानकारी मिली तो परिवार के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा हालांकि ऐसे समाचारों से जो छात्र छात्राये अध्ययन कर रहे हैं उनकी एक सकारात्मक सोच बनती है एवं वह आशावादी बनते हैं व ऐसे होनहार बेटा बेटीअन्य छात्र छात्राओ के लिए प्रेरणा के स्रोत बनते हैं गौरझामर व पत्र परिवार ओर से भी उन्हें बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button