मध्य प्रदेश

ज्योति श्रीवास ने दसवीं कक्षा में बिना किसी सुविधा के 88 प्रतिशत अंक लाकर परिवार एवं गांव का नाम किया रोशन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। विगत दिवस शिक्षा मण्डल के द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा की थीं। जहां शहर के छात्र एवं छात्राओं ने मैरिड लिस्ट में नाम दर्ज किया है। तो वहीं दूसरी ओर गांव की छात्रा भी कम नहीं थीं। सिहोरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगवां निवासी की सिहोरा में पिता की छोटी सी दुकान हैं और इसी दुकान से परिवार का भरण पोषण होता है। आप को बताना चाहेंगे कि इनके पास कोई विशेष सुविधाएं तो नही है लेकिन ज्योति पिता भैयालाल श्रीवास ग्राम बरगवां जुनवानी निवासी हैं। जो बिना सुविधाओ के भी यशोदा बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला में कक्षा दसवीं में पांच सौ में कुल 439 अंक हासिल किए हैं और 87.8 प्रतिशत अंक लाकर साबित किया कि बिना सुविधाओं और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से भी आकर शिक्षा हासिल करते हुए अच्छे अंक ला सकते हैं । जबकि छात्रा प्रतिदिन साइकिल से ही विद्यालय आती जाती थी । गांव से खितौला सिहोरा तक पहुंचने कोई अन्य यात्री साधन नही होते हैं। ज्योति श्रीवास ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा उत्तीन की। इस उपलब्धि पर उनके माता पिता सहित शाला के शिक्षको ने भी हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button