धार्मिक

शिवमहापुराण कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । ग्राम उचेरा जमुनिया में मंगलवार को सप्तदिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई । कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा में शामिल भक्तों ने भजन-कीर्तन पर झूमते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई |
कलश यात्रा ग्राम में मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से होते हुए कथा स्थल पातालेश्वर हनुमान मंदिर पहुँची। संगीतमय शिव महापुराण कथा 24 से 30 दिसम्बर तक कथा वाचक पंडित हितेशकृष्ण शास्त्री जी द्वारा प्रतिदिन 1 बजे से 5 बजे तक की जावेगी।
इस भक्तिमय कार्यक्रम को स्थानीय श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। कथा आयोजक श्री रामबिलास राय, राहुल राय ने सभी श्रद्धालुओ से शिवमहापुराण कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button