पिकप और बाइक की भिंड़त, बाइक सवार की मौके पर मौत
सिलवानी। मंगलवार की शाम 7:30 बजे राजमार्ग 44 के बेगवा खुर्द पुलिया के पास पिकप और बाइक की जोरदार भिंड़त हो गई। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार आदिवासी पिता हरिनारायण आदिवासी उम्र 37 साल निवासी खमरिया कला पोस्ट चिचौली टीवीएस कम्पनी की बाइक क्रमांक एमपी 38 एमए 7068 से सिलवानी से अपने गांव खमरिया कला ज रहा था।उदयपुरा की ओर से आ रही महिन्द्रा पिकप क्रमांक एमपी 04 जीबी 2440 की आमने सामने भिंड़त हो गई। जिससे बाइक सवार राजकुमार आदिवासी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सिलवानी पुलिस को सूचना मिलने घटना स्थल पहुची, पिकप को थाने भेजा गया और मृतक को नगर परिषद के मुक्ति वाहन से सिविल हॉस्पिटल पहुँचाया गया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर मे हादसा हुआ है। मृतक की पहचान उसके पर्स में रखे ड्राइविन्ग लायसेंस से हुई।






