मध्य प्रदेश

पीएससी की पहली पारी में परीक्षा हुई संपन्न, कुछ ही देर में दूसरी पारी में शुरू होगी परीक्षा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रांरभिक परीक्षा 2023 का आयोजन आज रविवार 17 दिसम्बर 2023 को दमोह जिले के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक सम्पन्न हुई तक तथा दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक किया जायेगा।
कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दमोह के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हटा रीता डहेरिया, शासकीय एम.एल.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिये अधिकारी, शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह आर.एल. बागरी, शासकीय ई.एफ.ए.जे.पी.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिये डिप्टी कलेक्टर दमोह महेन्द्र कुमार एवं ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय पी.जी. कॉलेज के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तेंदूखेड़ा अविनाश रावत की ड्यूटी लगाई है। साथ ही संयुक्त कलेक्टर पीयूष भट्ट एवं डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह को रिजर्व में तैनात है। इस दौरान एडीएम मीणा मसराम और नायब तहसीलदार शिल्पी ने पहुंचकर चल रही परीक्षा का जायजा लिया, साथ ही परीक्षा केंद्रों में पुलिस व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम भी किए गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक बताया गया है की कमला नेहरू महाविद्यालय में 474, एमएलबी में 350, पीजी कॉलेज में 230, पॉलिटेक्निक में 276 और जेपीबी परीक्षा केंद्र में 383 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button