क्राइम

दो युवकों से एक लाख से अधिक मूल्य का 22 किलो डोडाचूरा जब्त

बाड़ी रायसेन के आरोपी शाजापुर जिले के कालापीपल में पकड़ाए
रायसेन । एमपी के शाजापुर जिले की कालापीपल पुलिस ने रायसेन जिले के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। कालापीपल थाना प्रभारी मनोहरसिंह जगेत ने बताया कि 21 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास दरगाह तरफ महाकाल ढाबे के पास दो व्यक्ति साथ में अलग- अलग झोले में डोडाचूरा लेकर खड़े हैं। इस पर पुलिस ने पहुंचकर देखा तो दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस फोर्स व पंचान की मदद से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर एक ने नाम धर्मेंद्र पिता पप्पू सिंह उम्र 21 साल निवासी सिंधी कैंप थाना बाड़ी जिला रायसेन व दूसरे ने नाम कल्लू पिता सुरी सिंह उम्र 21 साल निवासी सिंधी कैंप थाना बाड़ी जिला रायसेन बताया। जब इनके झोले की तलाशी ली गई, तो डोडाचूरा मिला। वजन किया तो यह 22 किलो निकला व कीमत 132000 निकली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहरसिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भंडारी, तेजप्रकाश बोहरे, प्रआर विवेक गोस्वामी, विशाल पटेल, राहुल, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, नयन यादव, सुमित पटेल, अभिषेक, अखिलेश, शैलेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button