मध्य प्रदेश

पुलिस ने एसपी साहब का आदेश बताते हुए संगठन के सदस्यों को अवैध शराब पकड़ने से रोका

मीडिया कर्मियों को धमकाते हुए कहा कि आप लोग थाने में वीडियो नहीं बना सकते
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया। दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने नशा विरोधी अभियान के तहत करीब 196 पाव लाल मसाला अवैध शराब पथरिया के ग्राम बांसा कला के स्कूल के पास से दो आरोपियों के कब्जे से पकड़ी जिसे आरोपी मोटरसाइकिल सहित अपने दोनों मोबाइल छोड़कर भाग गए। अवैध शराब को जब पुलिस थाना पथरिया लाया गया तो पुलिस द्वारा संगठन के सदस्यों को अवैध शराब पकड़ने से रोका और कहा कि एसपी साहब का आदेश है। कि आप लोग अवैध शराब नहीं पकड़ेंगे। जिसकी सूचना एएसआई राधे प्रसाद द्वारा पुलिस अधीक्षक को देते हुए मीडिया कर्मियों को भी वीडियो बनाने से रोका। एवं उनके नाम डायरी पर यह कहते हुए नोट किए कि एसपी साहब ने कहा है। कि जो भी वीडियो बना रहे हैं उनके नाम नोट कर लो। और एएसआई राधे प्रसाद राय ने मीडिया कर्मी सुरेश नामदेव व निरपत सेन का नाम नोट कर लिया तो वहीं मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाने पर पुलिस द्वारा रोकने पर इसे मीडिया के अधिकारों का हनन बताया है। और कहां है कि आखिर हमारे नाम नोट कर पुलिस हमारे खिलाफ क्या षड्यंत्र रचना चाहती है।
तो वही संगठन के सदस्यों ने कहा है कि नशा विरोधी अभियान के तहत हम लंबे समय से अवैध शराब पकड़ते आ रहे हैं। और यह हमारा संविधानिक अधिकार है, हम लोग अवैध शराब पकड़ना बंद नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button