पुलिस ने चेतना अभियान में छात्राओं के बीच पहुंचकर अपराधों की सजगता के प्रति किया जागरूक
सिलवानी। महिला सुरक्षा शाखा द्वारा मानव दुर्व्यापार एवं महिला/बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं जन जागरूकता हेतु शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस सेंव दिवसीय जन जागरूकता अभियान ’’चेतना’’ प्रारंभ किया गया है।
उक्त अभियान के तहत बुधवार को नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यशाला आयोजित कर अध्ययनरत छात्राओं को गुड टच एवं बेड टच के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक विकासकुमार शाहबाल के निर्देशन में बालिकाओं के साथ होने वाले अत्याचार एवं दुव्र्यवहार को रोकने के लिए विद्यालयों में छात्राओं के बीच अभियान चलाकर गुड टच, बेड टच, साईबर संबंधी अपराधो के प्रति जन जागरूक कर अपराधो के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक रामसुजान पांडेय ने छात्राओं को बताया कि बालिकाओं को कहा और कौन टच करता है तो वह गुड और बेड टच होता है। वही साइबर के संबंध में विस्तृत नई जानकारियों देकर छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं छात्रायें उपस्थित रही।
कार्यशाला में उपस्थित को बताया गया कि हमेशा सजग रहकर अपने आसपास के समाज में ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी सूचना पुलिस को देवें।
पुलिस विभाग द्वारा ऐसे अपराधों की रोकथाम हेतु अलग अलग टोल फ्री नंबर जारी किये हैं जिसमें महिला हेल्पलाईन नं0-1090, पुलिस हेल्पलाईन नं.-100/112, सायबर हेल्पलाईन नं.-1930, चाईल्ड हेल्पलाईन नं.-1098, राष्ट्रीय महिला आयोग मो.-7827170170, एंटी ट्रैफिकिंग हेल्पलाईन नं.-10582, बच्चों की ऑनलाईन परेशानी हेतु मो.-6363176363 तथा पुलिस मोबाईल एप जारी किया गया है। आम जनता इन नंबरों का प्रयोग कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है।



