मध्य प्रदेश

बाल दिवस पर बालक हायर सेकंडरी स्कूल सिलौंडी में हुईं खेल प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।  बाल दिवस  के अवसर पर बालक हायर सेकंडरी स्कूल सिलौंडी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया ।  प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।  दोपहर में बोरा दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ सहित अनेक मनोरंजक एवं स्वास्थ्यवर्धक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं ।
कार्यक्रम में सिलौंडी उपसरपंच राहुल राय एवं विद्यालय के प्राचार्य चंद्र कुमार परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।  प्रतियोगिताओं के समापन पर अतिथियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर उपसरपंच राहुल राय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं ।  खेलों के माध्यम से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है ।  प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन एक से दो घंटे खेलकूद एवं व्यायाम के लिए अवश्य निकालने चाहिए ।  इससे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी बढ़ता है ।
*प्रतियोगिताओं के परिणाम*
चम्मच दौड़ (कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं)
प्रथम अंशु वर्मन, द्वितीय हर्षिका एवं तृतीय लक्ष्मण कोल रहे ।  वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की प्रतियोगिता में प्रथम साहिल यादव, द्वितीय संस्कार काछी एवं तृतीय कृष्णा काछी रहे ।
*बोरा दौड़*
कक्षा 6वीं से 8वीं तक प्रथम साजन कोल, द्वितीय शाइमा कोल एवं तृतीय सुन्दर कोल रहे ।  कक्षा 9वीं एवं 10वीं में प्रथम निजा सिंह, द्वितीय विरज विश्वकर्मा एवं तृतीय सत्यम सिंह रहे। कक्षा 11वीं एवं 12वीं में प्रथम दिमान चक्रवर्ती, द्वितीय शैलेश चक्रवर्ती एवं तृतीय श्याम बरैया ने स्थान प्राप्त किया ।
*म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता*
कक्षा 6वीं से 8वीं तक अंकुश पाल, विकास चक्रवर्ती एवं राम कोल विजेता रहे। वहीं दूसरी श्रेणी में गोपाल चक्रवर्ती, साहिल यादव एवं आदर्श वर्मन ने स्थान प्राप्त किया ।
*बिस्किट खाओ, स्वास्थ्य बनाओ प्रतियोगिता*
कक्षा 6वीं से 8वीं तक आयोजित प्रतियोगिता में राजू कोल, अंशु वर्मन, सुन्दर कोल, निरज विश्वकर्मा, अनुराग काछी एवं पूनम साह ने स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक तुलसी राम नामदेव, रवि राय, अनुराग पटेल, राजेंद्र बागरी, कपिल बागरी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे । प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, आपसी सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली ।

Related Articles

Back to top button