मध्य प्रदेश

पूर्णिमा पर टोरिया सिद्ध बाबा मंदिर में हुआ मेले का आयोजन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रेलवे स्टेशन घटेरा से बयारमा नदी के उस पार जनपद पंचायत दमोह के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खडेरा के ग्राम टोरिया में प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अघन माह की पूर्णिमा गुरुवार को विशाल मेले का आयोजन किया गया ।
इसमें सुबह से ही भक्तों सिद्ध बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे देर रात्रि तक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा, मंच से रामलीला का संचालन किया गया वही भक्तों द्वारा साज बाज के साथ रामायण पाठ वाचन किया गया। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी कराया गया । सिद्ध बाबा के दर्शन करने के लिए हटा विधायक पीएल तंतवाय सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचे।

Related Articles

Back to top button