मध्य प्रदेश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 को पोंड़ी खुर्द में, पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में होगा आयोजन

गुरु के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर भक्त प्राप्त करेंगे आशीर्वाद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई (बुधवार) को ग्राम पोंड़ी खुर्द स्थित पूज्य गुरुदेव मानवेंद्र प्रसाद पौराणिक के निज निवास पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर श्रद्धालु अपने गुरु के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा ज्ञान, भक्ति एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे । इस पावन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, गुरु पूजन एवं आशीर्वचन का आयोजन होगा।
पूज्य गुरुदेव मानवेंद्र प्रसाद पौराणिक ने समस्त भक्तजनों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है ।



