पूर्व महापौर व भाजपा नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी में लगीं हुई हैं अनबन, चुनाव के दिन आते जा रहें नजदीक
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा व पत्रकार वार्ता के दौरा रखी । गौरतलब है कि प्रभात साहू पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। वहां से क्षेत्रीय सासद राकेशसिंह को टिकट दिए जाने के बाद वे नख़ुश बताए जा रहे थे। उसके बाद उन्होंने मध्य विधानसभा सीट से भी अपना नाम आगे चलाया था लेकिन वहां से भी भाजपा द्वारा अभिलाष पांडे को टिकट प्रदान कर दी गई हैं । वहीं इस्तीफे की वजह कुछ नेताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व को उनकी शिकायत करना भी बताया जा रहा है। पूर्व महापौर प्रभात साहू ने कहा कि 21 तारीख को भाजपा कार्यालय में हुई घटना को लेकर उन्हें दोषी माना जा रहा था। घटना की वीडियो फोटोज की जांच होना चाहिए । जिस तरह से पूरी घटना का कारण मुझे बताया गया इसलिए मैं बहुत दुखी हूं। मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया परंतु पार्टी का कार्यकर्ता बना रहूंगा।



