रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने प्रतियोगिता का आयोजन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में बुन्देलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़िया में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईएलसी गठन सदस्यो ने रंगोली प्रतियोगिता आयोजन प्राचार्य शोभा दीवान की उपस्थिती में किया गया। जिसमें शाला की छात्राओं द्वारा बाढ़-चड के हिस्सा लिया गया । और एक से बढ़कर एक रंगोली की बनाई गई । जिसमें ईवीएम मशीन का चित्र और मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कोटेशन लिखे गए जैसे कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो मतदान करने जाना है अपना फर्ज निभाना है आदि । सभी छात्राओं के लिए पुरस्कार प्राचार्य शोभा दीवान द्वारा दिए गए और सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक मास्टर ट्रेनर निर्वाचन जयकुमार जैन एवं मास्टर ट्रेनर रूपचंद पटेल के मुख्य निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम में शाला परिवार के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही ।



