मध्य प्रदेशराजनीति

राजेन्द्र सिंह तोमर द्वारा कमलनाथ वचन यात्रा गाँव गाँव पहुच रही है

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । म.प्र. की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की सरकार बनने पर नागरिको के कल्याण के लिये वचन दिए हैं उन्ही वचनो के लेकर म. प्र. कांग्रेस के पूर्व महामंत्री क्षेत्र के वारिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह तोमर लगातार रथ यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुँच रहे है और पूरी विधानसभा क्षेत्र का लगभग दो बार भ्रमण कर अपनी बात रखते हुए कमलनाथ जी द्वारा किए गए वादों को जनता तक पहुंचा चुके है और लगातार नागरिकों का जागरूक कर रहे है। कमलनाथ जी की सरकार आने पर यह सभी वचन पूरे किए जाएगे। भाजपा की कथनी एवं करनी मे बहुत अंतर है। और कांग्रेस जो कहती है वह करती है। भाजपा के शासन काल मे नागरिकों कि जो शोषण किया जा रहा है एवं भ्रष्टाचार के शिकार हो रहे है। मानवाधिकारो से वंचित है वह सभी कांग्रेस की सरकार आने पर शोषण भ्रष्टाचार से मुक्त होगे एवं अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकेंगे। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह तोमर जिस तरह से क्षेत्र मे लगातार मेहनत कर रहे है वह कांग्रेस पार्टी के विजय के संकेत दे रही है और अब क्षेत्र के नागरिक भी कहने लगे है कि सिलवानी विधान सभा से तो अब कांग्रेस ही विजयी होगी वारिष्ठ नेता का संघर्ष काग्रेस को संबल प्रदान करता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button