मध्य प्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल ऑफिसर के द्वारा सार्थक एप के माध्यम से फर्जी अटेंडेंस डाली जा रही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले अतंर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में फर्जी हाजिर खेल शासन के आदेशों के अनुसार प्रत्येक विभाग में सार्थक एप के माध्यम से अटेंडेंस डाली जा रही है लेकिन उसमें किस तरह से फर्जीबाड़ा किया जा रहा है यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में देखने को मिला, जहां पर पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शुभम राजपूत मां फोटो स्टूडियो के संचालक सुखदेव सिंह के माध्यम से फर्जी हाजिरी डलवा रहे थे इस फर्जीवाड़ा को स्वयं सुखदेव सिंह ने उजागर किया क्योंकि सुखदेव सिंह नहीं चाहते थे कोई इस तरह से फर्जी अटेंडेंस डाल करके वेतन को प्राप्त करें। इसकी जानकारी उन्होंने जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह को दे और सुजान सिंह ने आज जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में देखा तो वहां पर आज डॉक्टर अंशुल सिंह राजपूत नहीं आए थे लेकिन सार्थक एप के माध्यम से उनके अटेंडेंस आज डल गई है इसके लिए उन्होंने सुखदेव सिंह के यहां जाकर उनको अपना एक बड़ा सा फोटो दिया एवं अपने पासवर्ड से सुखदेव सिंह के माध्यम से प्रतिदिन लॉगिन एवं लॉगआउट करवाते थे लॉगिन जब वह अस्पताल पहुंचने का समय था और लॉगआउट जब वह अस्पताल ड्यूटी करके बाहर जा रहे होते थे हर समय होता था इस तरह से 25 सितंबर से लगातार अपनी अटेंडेंस सार्थक एप के माध्यम से डलवा रहे थे सिर्फ संडे को अस्पताल आए थे यह फर्जीबाड़े का कार्य धोखाधड़ी का कार्य हो रहा था बताया गया है अस्पताल में रजिस्टर के माध्यम से भी हाजिरी डाली जाती है तो क्या ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को इसकी जानकारी नहीं रहती कि हमारा कोई कर्मचारी अधिकारी आया है कि नहीं हफ्ते में 1 दिन का आकार के हस्ताक्षर करते हैं। देखते है जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इसकी जांच कर दोषी डॉक्टर पर क्या कार्रवाई करते है ?

Related Articles

Back to top button