मध्य प्रदेश

पेड़ रहेंगे तो जीवन  रहेगा  : न्यायधीश शाक्या

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज
उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में पंच-ज अभियान अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें विभिन्न प्रजाति के फल एवं छायादार पौधों जैसे नीम, बेल, आंवला, अमरूद, इमली, वट वृक्ष आदि पौधों का रोपण तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएस शाक्य तथा उपस्थित न्यायाधीश गण अधिवक्ता गण शाला प्रभारी प्राचार्य शिक्षक गण तथा बच्चों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर   किया गया ।
बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्षकेएस शाक्य द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सहयोगी अधिवक्ताओं , कर्मचारियों , शिक्षकों एवं स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा गया कि पेड़ हमारे जीवन के आवश्यक अंग है। जिस तरह शरीर का कोई अंग जब खराब हो जाता है तो पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है। उसी तरह यदि धरती के यह प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट जब गड़बड़ा जाते हैं, तो सारी प्रकृति और मानव जाति सहित सभी जीवधारियों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। जीवन को संकट से उभारने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन की जरूरत होती है । जिसकी आवश्यकता हम ने कोरोना काल के दौरान प्रत्यक्ष रूप से महसूस की थी । तब सांसो को बचाने के लिए मची आपाधापी में सभी को एहसास हो गया था कि आज धरती को शुद्ध ऑक्सीजन की अति आवश्यकता है जो हमें पेड़ों से मिलती है । इसीलिए हम संकल्प ले कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर उन्हें अपने बच्चों की तरह पोषित कर परिपक्व पेड़ बनाएं ताकि धरती पर विराजमान जीवन को बचाया जा सके।
कार्यक्रम अंतर्गत राजकुमार वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेगमगंज, एम ए देहलवी न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा  सृष्टि पटेल न्यायिक मजिस्ट्रेट बेगमगंज साथ ही अधिवक्तागण  ओ पी दुबे, आई एस बुंदेला, मोहम्मद मतीन, आर सी दुबे, विनय ठाकुर, गजेंद्र सिंह ठाकुर, श्री बद्री विशाल गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, ओ पी त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, एस एन रावत, आर एन रावत, हेमराज राठौर, सईद कमर खान, के एल चौरसिया, श्रीकृष्ण तिवारी, श्री आर के खरे, राघवेंद्र यादव, सईद नांदा आदि अधिवक्ता गण व पत्रकार गण श्री एस एल डाबर डिप्टी रेंजर  बेगमगंज व शाला प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक गण व उचित संख्या में छात्र उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button