जिले के सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य बने विनय नागवंशी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत बड़वारा के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 से उम्मीदवार मगरहटा निवासी विनय नागवंशी विजयी हुए हैं। आपको बता दें कि विनय नागवंशी का जन्म 08 फरवरी सन 2000 का हैं। छात्र राजनीति से सक्रिय हुए विनय नागवंशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 2017 से सक्रिय एवं दायित्ववान कार्यकर्ता हैं विनय नागवंशी ने विद्यालय महाविद्यालय, छात्र छात्राओं की समस्याओं से लेकर विभिन्न सामाजिक कार्यों, शासकीय कार्य,आमजन के समस्याओं के निराकरण में अपना योगदान दिया है यहां तक कि कई आंदोलन भी विनय नागवंशी के नेतृत्व में हुए है। इतनी छोटी सी उम्र 22 वर्ष में विनय नागवंशी ने जनपद सदस्य बनकर एक रिकॉर्ड कायम किया है।विनय के जनपद सदस्य बनने पर समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है उनके चाहने वाले ने उन्हें शुभकामनाएं संदेश प्रेषित करते हुए उन्हें नई ऊंचाइयों में पहुंचने की कामना की है। श्री नागवंशी ने इस जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता जनार्दन को दिया l



