क्राइममध्य प्रदेश
पेड़ से टकराई स्विफ्ट डिजायर कार उड़े परखच्चे, 5 गंभीर घायल भोपाल रेफर
बरेली। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार टकराई पेड़ से जिसमें सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेली पिपरिया मार्ग पर भागवती मैरिज गार्डन के सामने शिफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार राहुल, योगेश, सौरभ, गौरव, पवन गंभीर रूप से घायल हो गए । एक्सीडेंट इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए । इस दौरान कार में सवार लोग कार में फस गए थे जिन्हें बड़ी मशक्कत के साथ निकाला गया।
पटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शायद नींद का झोंका आने के कारण यह घटना हुई है घटना सुबह 7:45 बजे की बताई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर घायलों को तत्काल 108 आनंद धाकड़ और चालक भानु दुबे के द्वारा घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया यहां प्राथमिक उपचार उपरांत भोपाल रेफर किया गया ।




