दशरमन समिति प्रबंधक की जांच हुई तो कई कारनामों से उठेगा पर्दा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | दशरमन समिति प्रबंधक संतोष दुबे के हौसले बुलंद हैं। उचित मूल्य दुकान व खरीदी केंद्र जमकर सुर्खियां बटोर रहे। इनकी ही सह पर दशरमन सहकारिता के अनेकों कर्मचारी अनियमितता करते हुए पाएं गए थे जिसकी समस्त जानकारी समिति प्रबंधक संतोष दुबे को विदित थी लेकिन संतोष दुबे के द्वारा अपने कर्मचारियों को ना समझाया गया और ना ही इनकी अनियमितता को सुधारने के लिए समझाइंस दी गई। बहरहाल संतोष दुबे सहकारिता का वो नाम हैं जो कर्मचारियों को अधिकारियो की साठ – गांठ से पनाह दे रहे हैं।
*ईओडब्ल्यू के तहत संतोष दुबे पर होनी चाहिए एफ. आई. आर.*
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण इकाई ( ईओडब्ल्यू ) की जांच होना चाहिए। संतोष दुबे जब पद में पदस्थ नहीं थे इसके बाद की अगर इनकी संपत्ति की जांच की जाएं तो इनके कई कारनामों से पर्दा उठेगा। सैल्समैन की नौकरी करने वाले के पास आखिर इतनी संपत्ति आई कहां से जो कि संदेह के घेरे में हैं। ईओडब्ल्यू की जांच तलब करके इनके बैंक और अन्य गोपनीय मुद्राओं को उजागर होना चाहिए। समिति प्रबंधक संतोष दुबे के इतने हौसले बुलंद हैं इसके पास इतना पैसा आया कहां से जो कि जांच का विषय हैं।



