प्रदेश में शराबबंदी होकर रहेगी इसके लिए मैं लगातार संघर्ष कर रही हूं : उमाश्री भारती
पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमाश्री भारती का भाजपाईयों ने फूलमालाओं से किया जोरदार स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शनिवार की शाम गोपालपुर बायपास रायसेन पर भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमाश्री भारती का आगमन हुआ, उनका भाजपाइयों द्वारा ढोल नगाड़ों के बीच फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उमा भारती ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी होकर रहेगी इसके लिए मैं लगातार संघर्ष कर रही हूं। जनता मेरे साथ है महिलाओं का समर्थन मेरे साथ है । जब तक मध्यप्रदेश में पूरी तरीके से शराबबंदी नहीं होगी तब तक मैं आंदोलन जारी रखूंगी। पूर्व मुख्यमंत्री दीदी उमा भारती का भोपाल से छतरपुर जाते समय अल्प समय के लिए गोपालपुर रायसेन बायपास तिगड्डे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष वर्षा लोधी के निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर श्रीमती वर्षा लोधी ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एवं सोमेश्वर धाम स्थित प्राचीन रायसेन किला मंदिर के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी महाशिवरात्रि पर्व के पहले सोमेश्वरधाम पर जल चढ़ाए जाने की बात कही। स्वागत करने वालो में लक्ष्मणसिंह भदोरिया, मुरली मनोहर गौर, भाजपा नेता बादामी पटेल, रामबाबू लोधी, डॉक्टर टीकाराम लोधी, बबलू वर्मा, राकेश मालवीय, सुरेश कुशवाह, डॉ,कुबेर सिंह लोधी, आकाश लोधी, गिरजेश कुशवाह, राजू सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।



