देश विदेशमध्य प्रदेश

प्रयागराज में पत्नी और मामी की अस्थियां विसर्जित करने गए युवक की गंगानदी में डूबने से मौत

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में पत्नी और उनकी मामी की अस्थियां विसर्जित करने गए रायसेन के युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब वह अस्थियां विसर्जन करने के बाद गहरे पानी में चला गया। वह गंगा जमुना और सरस्वती नदियों के संगम में उठने वाले भंवरजाल में फंस गया। जब तक गोताखोरों ने शाम 6 बजे गंगा नदी से बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी।
मृतक विवेक दुबे उर्फ गब्बा शहर के सांची मार्ग पर स्थित तहसील कार्यालय के पीछे नई तहसील कॉलोनी वार्ड 9 रायसेन में रहते हैं, जो समाजसेवी ममता दुबे रिटायर्ड लोनिवि के मानचित्रकार स्व. पीएन दुबे के छोटे पुत्र व और भाजपा नेता दीपक दीपू दुबे के छोटे भाई थे। विवेक दुबे 4 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के साथ रायसेन की मामी की और पत्नी रश्मि दुबे की अस्थियां लेकर प्रयागराज गए थे। बुधवार सुबह यह हादसा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक विवेक को तैरना नहीं आता था। परिजन और रिश्तेदार प्रयागराज गए हैं। जहां गुरुवार को सुबह गंगा घाट प्रयागराज यूपी में अंतिम संस्कार हुआ।

Related Articles

Back to top button