मध्य प्रदेश

प्रशासन के लिखित आश्वासन के बावजूद स्कूल बिल्डिंग और सुलभ कांप्लेक्स का काम ठंडे बस्ते में

नागरिकों ने दी चक्काजाम और चुनाव बहिष्कार की धमकी
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर की दो प्रमुख सहज मांगों कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की बिल्डिंग और बस स्टैंड पर सुलभ कांप्लेक्स निर्माण को लेकर ग्रामवासी एवं पत्रकार पिछले दिनों क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे जिसमें नागरिकों ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि गौरझामर में बनने जा रहे एक करोड़ बतीस लाख रुपए की लागत से शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की बिल्डिंग और करीब बीस लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे बस स्टैंड पर सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान चक्काजाम नगर बंद आन्दोलन और आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जावेगा करीब 5 दिन चले क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन के पश्चात प्रशासन ने मांगे मंजूर करते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की नवीन बिल्डिंग उसी स्थान पर बनाने जहां वर्तमान में अभी है और बस स्टैंड पर सुलभ कांप्लेक्स निर्माण हेतु बस स्टैंड के पीछे पुरानी जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र के स्थान पर सुलभ कांप्लेक्स निर्माण का लिखित आश्वासन कलेक्टर सागर के प्रतिनिधि के रूप में पधारे तहसीलदार रहली के द्वारा आंदोलनकारियों एवं ग्राम वासियों को प्रदान किया गया था जिस पर उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के आदेश दिए गए थे लेकिन करीब 1 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी दोनों कार्य ठंडे बस्ते में पड़े होने से ग्राम वासियों का आक्रोश सातबे आसमान पर पहुंचता जा रहा है जिस पर ग्राम वासियों ने चक्काजाम और आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की खुली चेतावनी दी है ग्रामवासियों ने शासन प्रशासन से आंदोलन और चुनाव बहिष्कार के पूर्व शीघ्र गौरझामर की कन्या हायर सेकेंडरी बिल्डिंग और बस स्टैंड पर सुलभ कांप्लेक्स निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button