प्रांजल नाथ की हत्या के बाद नागरिकों का गुस्सा फूटा, थाने का किया घेराव, कलेक्टर साहब को बुलाने की मांग
रिपोर्टर : अशोक साहू उदयपुरा
उदयपुरा । दो माह पहले लापता प्रांजल नाथ के कत्ल का हुआ पर्दाफाश दो माह बाद जंगल में मिला शब नाबालिक दोस्तों ने दबाया था गला, देवरी के देवेंद्र नाथ का 16 वर्षीय पुत्र प्रांजल नाथ 18 अक्टूबर से था लापता उसका कंकाल जंगल में मिला है शक के रूप में दसवीं क्लास में पढ़ने वाले प्रांजल के क्लासमेट को पुलिस की हिरासत में लिया गया था उन क द्वारा बताए स्थान जाने से पुलिस ने प्रांजल का कंकाल प्राप्त किया दो माह से प्रांजल के न मिलने पर उसके माता-पिता ने धरना भी किया था। नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच पड़ताल की गति बड़ाई कॉल डिटेल से यहां पता लगा कि प्रांजल घटना वाले दिन उसके दोस्तों के संपर्क में रहा उक्त नंबर की जांच के आधार पर पुलिस ने तीनों लड़कों को हिरासत में लिया
उन्होंने जंगल के पास प्रांजल का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस घटनास्थल पर मृत बच्चे को बरामद करने के लिए पहुंची तो वहां पर मृत बच्चे का परिवार एवं अत्यधिक संख्या में लोग मौजूद थे घटनास्थल पर बच्चे के कपड़े चप्पल और अन्य सामान मिला जिसकी पहचान उसके परिजनों ने की लोगों ने काफी विरोध जताया । मौके पर एसपी विकास कुमार शाहवाल भी मौजूद थे उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रांजल नाथ की दुखद घटना एवं नाथ परिवार के आवाहन पर आज नगर के प्रतिष्ठान बंद कर श्रीराम मंदिर से जुलूस निकलता हुआ और नागरिकों ने आज आक्रोश में थाने का किया घेराब कलेक्टर को बुलाने की मांग कर रहे थे अंत में बंद कमरे में बैठक के दौरान एडिशनल एसपी ने कहां घटनाक्रम की सीआईडी जांच होगी, भरोसा दिलाया जांच के दौरान जो लोग दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसी प्रक्रिया पर आंदोलन खत्म किया गया।
इस संबंध में एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खुरपसे का कहना है कि देवरी यह घटना 18 अक्टूबर की है यह लड़का प्रांजल नाथ अपने घर से गया था तो वह वापस नहीं आया उसके बाद उसके माता-पिता द्वारा देवरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई पुलिस द्वारा एवं उसके माता-पिता द्वारा उसकी जांच पड़ताल चलती रही दो महीने बाद उसके दोस्तों को पुलिस ने अरेस्ट किया ।



