प्रेस क्लाब सिहोरा की बैठक में पत्रकारों के हित को लेकर चर्चा
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । सिहोरा प्रेस क्लाब के द्वारा प्रत्येक माह की बैठक में रविवार को शाम को हुई । इस बैठक में सिहोरा पालिका अध्यक्ष सन्ध्या दिलीप दुबे की उपस्थिति में की गई । देखा जाए तो नगर विकास और पत्रकारिता जगत में कार्य करने वाले साथियों का योगदान हमेशा से ही उच्चकोटि पर चलता आ रहा है । इन सभी की मंशा पर रविवार को पत्रकारों के हितों को लेकर नगर पालिका
अध्यक्ष के समक्ष चर्चा की गई । वही आगामी दिवस पर पत्रकारों के हितों को लेकर कार्य करने के लिए बात रखी गई । इस दौरान उन्होंने जनता के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की ।
इस बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सन्धया दिलीप दुबे, वार्ड पार्षद लीला सुप्पी बर्मन सहित प्रेस क्लाब के अध्यक्ष अहसान अंसारी,वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन, अनिल अग्रवाल, जगदीश सिह ठाकुर, विजय तिवारी, सचिन पान्डे, सुनील तिवारी, शिवानी गुप्ता, मनीष श्रीवास रिपोर्टर, दिनेश सोनी, सतेंद तिवारी, प्रशांत बाजपेयी, रिजवान मसूरी, गंगा पटेल सहित अन्य साथीगण मौजूद रहें ।



