फांसी लगाकर जिंदल कंपनी के सुपरवाइजर ने की आत्महत्या
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप बालाकोट के जंगल में एक पेड़ से जिंदल कंपनी में पाइप लाइन बिछाने का देखरेख करने वाला (सुपरवाइजर) की पेड़ से लटकी हुई शव मिलने की खबर पर मौके पर जबलपुर नाका चौकी से रामअवतार पांडे, प्रधान आरक्षक दीपक, प्र.आरक्षक तुलसीराम ने पहुंचकर घटना का बारीकी से जांच पड़ताल कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर एफ.एस.एल. अधिकारी डॉ किरण सिंह, एडिशनल एसपी चार्ज संभाले डीएसपी भावना दांगी, देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा सहित पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मृतक घनश्याम पिता दक्षय अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी हिनौती खेत सिंह का जंगल में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से जांच प्रारंभ कर दी गई।



