फांसी के फंदे पर झूली नवविवाहिता, आत्महत्या का कारण अज्ञात
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । थाना सुल्तानगंज अंतर्गत एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
आपको बता दें कि 26 वर्षीय मृतका सुषमा रैकवार का विवाह 7 वर्ष पूर्व सुल्तानगंज निवासी सतपाल रैकवार से हुआ था। मृतका की एक 3 वर्ष और एक 5 वर्ष की दो बेटियां हैं घटना करीब 4 बजे की बताई जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या की उस वक्त सास, ससुर, देवर और पति सभी काम से बाहर गए थे शाम 4 बजे जब मृतका की भांजी संस्कृति स्कूल से घर आई तब उसने मृतिका को फांसी के फंदे पर झूलता देखा। जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। अभी मौत का कारण अज्ञात है पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।



