खेल

फाइनल मैच में देवरी संकुल बनी विजेता, अध्यक्ष कप टूर्नामेंट का हुआ समापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । उमरियापान के समीप पकरिया स्टेडियम में जनपद अध्यक्ष क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी का शनिवार को फाइनल मैच देवरी संकुल और बिछिया के बीच खेला गया। देवरी संकुल और बिछिया के बीच रोमांचक मुकाबले में देवरी संकुल ने फाइनल मैच पर कब्जा कर लिया और अध्यक्ष कप ट्रॉफी अपने नाम की । देवरी संकुल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 238 रानों का स्कोर खड़ा किया। मिक्स बिछिया ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 199 रन बना पाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधा सिंह, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अध्यक्ष पति संतोष दुबे, पचपेड़ी सरपंच शिवचरण पटेल, उपसरपंच विवेक ( रिंकू मिश्रा), भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, घुघरा सरपंच प्रहलाद सोनी, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सचिव बृजेश गौतम, सिद्धार्थ दीक्षित, आशीष मिश्रा, अनंतराम गर्ग, सोनू भाईजान, छुटकी त्रिपाठी, आकाश दुबे, छोटू दुबे ने विजेता टीम देवरी संकुल को ₹21000 रूपये एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया l उपविजेता टीम मिक्स बिछिया को 11000 रूपये नगद पुरस्कार अतिथियों द्वारा दिया गया । मैन आफ द मैच अश्विनी पटेल को दिया गया । खेल प्रेमी नरेंद्र उपाध्याय, शरद पटेल, संतोष पटेल, गुड्डू पटेल, अनिल झारिया, गुड्डू बर्मन, बरोदा सरपंच रतिराम कोल, रामकेश झारिया, वीरू गर्ग आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button