कृषिमध्य प्रदेश

फिर लगी नरवाई में आग, बाल बाल बची खेतों में लगी फसलें

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
ग़ैरतगंज । गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमपुर से पापड़ा रोड की ओर रविवार की रात लगभग 2 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत की नरवाई में आग लगा दी गई लेकिन अचानक हवा ने दिशा बदल दी जिससे आग खड़ी फसलों की तरफ तेज़ गति से बढ़ने लगी जिससे किसानों की सांस फूलने क्योंकि खेतों में फ़सल पककर तैयार है। ऐसे में आग का खेत की और बढ़ना किसानों के आती हुई मौत की तरह है प्रतीत होता है।
जागरूक ग्राम वासियों ने समय रहते ग़ैरतगंज फायर ब्रिगेड (दमकल) को आग लगने की सूचना दी जिस पर समय रहते फायर ब्रिगेड चालक विमल यादव, सहयोगी मुकेश कुमार मालवीय ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया नही तो आस पास लगी फसलों को आग अपनी चपेट में ले लेती।

Related Articles

Back to top button