ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल । फिल्मी दुनिया में गुदगुदी व दिल को छू लेने वाली रचना के मशहूर अभिनेता डायरेक्टर सतीश कौशिक का आकश्मिक निधन हो गया है। वे 67 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इनके घनिष्ट मित्र अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है। सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता में सबसे ज्यादा जाने वाले सक्त रहे ।
हरियाणा में जन्मे थे,
उनका जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था। जिनका अचानक निधन से इनके नजदीकियों को बहुत ही दुख हुआ । इन्होनें मिस्टर इण्डिया से अपनी पहचान बॉलीवुड में शुरु की थी ।और बॉलीवुड में अपना ब्रेक पाने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। सतीश कौशिक की पहचान 1987 में आई फिल्म मिस्ट इंडिया से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इनकी फिल्मे लोंगो के दिलों तक छू जाने वाली रही ।



