मध्य प्रदेश

बच्चो के साथ मम्मी भी सीखेगी अंग्रेजी, गुरूकुल स्कूल की अनोखी पहल

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। मां ही बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है जिन विद्यार्थियों की मदर्स को अपने बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने में कठिनाई का अनुभव होता था अंग्रेजी भाषा से अध्ययन नहीं होने के कारण उन्हें बच्चों की पढ़ाई में कुछ समझ में नहीं आता था इस समस्या को ध्यान में रखते हुए गुरुकुल ने मदर्स के लिए अंग्रेजी सीखने की कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
जैसे ही पालको को इस कक्षा की सूचना प्राप्त हुयी वैसे ही कुछ समय में ही इस कक्षा की सभी सीट बुक हो गई। गुरूकुल कि इस पहल का पालको ने स्वागत किया। उपरोक्त कक्षाओं का संचालन आनलाइन मोड में संचालिका सोनिया राठी के मार्गदर्शन में स्पोकन इंग्लिस टीचर देवांश जैन द्वारा किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button