मध्य प्रदेश

बजरंग दल शौर्य यात्रा का नगर में हुआ भव्य स्वागत

सिलवानी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य यात्रा का सोमवार को नगर आगमन पर उत्साह से पूजा अर्चना, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बम्होरी मार्ग से नगर प्रवेश पर पहले श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहे से सभी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मिलित होकर नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। यह यात्रा बरेली बम्होरी मार्ग से होते हुए साईखेडा एवं सिलवानी के बजरंग चौराहा, गांधी चौक, नगर पंचायत, शिवाजी नगर से होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रायसेन के लिए प्रस्थान हुई । जहां शौर्य यात्रा को नगर के लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसमें खंड, प्रखंड एवं जिले के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button