बनवार बिजली वितरण केंद्र के मुख्यालय ग्राम की बिजली केबिलों में हुआ सुधार कार्य
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा। नोहटा बिजली सब स्टेशन के बनवार बिजली वितरण केंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों बिजली केबिलों में खराबी के कारण बिजली ट्रांसफार्मर से गांव के अंदर पहुंचने वाली बिजली केबिलों में करंट नहीं जाने के कारण ग्रामीणों को घरों से बिजली ट्रांसफार्मर तक तार डाले जा रहे है तब कही जाकर बिजली उपभोक्ताओं के घर तक बिजली पहुंच रही है । जिससे बिजली ट्रांसफार्मर के आसपास तारो का मकड़जाल फैला हुआ है। एवम ग्रामों में फैले बिजली के तार से जानवरों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी करंट लगने का खतरा बना रहता है। इस समस्या को देखते हुए नोहटा बिजली सब स्टेशन में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता प्रभात दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों में बिजली केबिलों में आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए सुधर कार्य करना शुरू कर दिया गया है। सोमवार को बनवार बिजली वितरण केंद्र के मुख्यालय ग्राम के बस स्टेंड एवम गांव के अनेकों जगह जहां बिजली केबिलों में करंट नहीं आ रहा था या बिजली केबिल लटक रही थी। ऐसे स्थान पर नई बिजली केबिल डालकर सुधार कार्य किया गया।कनिष्ठ अभियंता प्रभात दुबे ने बताया कि बनवार बिजली वितरण केंद्र से जुड़े अनेक बिजली फीडरों के ग्राम घटेरा, घुटकुआं सहित अन्य ग्रामों में बिजली केबल में करंट नहीं पहुंच रहा है।या जहां ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। ऐसे ग्रामों में जल्द ही ट्रांसफार्मर रखवा जाएंगे और बिजली केबिलों में सुधार किया जाएगा । जिससे उपभोक्ताओं घरों से बिजली ट्रांसफार्मर तक तार डालने की समस्या से राहत मिलेगी।



