बरसात के मौसम में भी नगर परिषद मझौली के वार्ड वासी तरस रहे पानी को
4 वर्षों से फूटी लाइन को नहीं सुधार पा रहे नगर परिषद के अधिकारी कई गैलन पानी होता है नस्ट
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । एक तरफ देखा जाए तो मध्य प्रदेश सरकार में बैठे मुखिया शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि हर घर नल के द्वारा जल पहुंचाया जाएगा लेकिन जब हकीकत जमीनी स्तर पर आती है तो नर्मदा लाइन भी नगर परिषद मझौली में विफल होती नजर आ रही है कुछ क्षेत्र में पानी जाता है कुछ क्षेत्र में पानी नहीं जा रहा नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 9 ,10 के वार्ड वासी पानी को तरस रहे हैं बरसात के मौसम होने के कारण भी लोग यहां वहां दूर दराज से पानी भरने को मजबूर हैं दो से तीन दिन में नल सप्लाई की जाती है लेकिन उसी टंकी से रोज कुछ चहेतों वार्ड वासियों को पानी सप्लाई की जाती है कहीं ना कहीं नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है कुछ वार्ड वासियों के लिए इसका कारण यह है कि जिस फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई की जाती है वहां कुछ दूरी पर बड़ा लीकेज पॉइंट बना हुआ है वह लगभग 3 से 4 वर्षों से है लेकिन वहां पर किसी प्रकार से सुधार कार्य नहीं करवाया जा रहा है जिससे की सप्लाई से जो पानी आता है आधा पानी बह जाता है जिसके कारण पानी की बनी टंकी में पानी समय से नहीं पहुंच पा रहा है।



