मध्य प्रदेश

बरेली पुलिस की अनोखी पहल मिठाई खिलाकर नशा ना करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सलाह

एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दिलाई शपथ
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली ।
रायसेन जिले के बरेली थाने में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की अनोखी पहल एसडीओपी राजीव जांगले और थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने वाहन चालकों को थाने में एकत्रित कर पहले मिठाई खिलाकर दीपावली हो भाई दूज की बधाई दी, जिसके बाद नशा के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया साथ ही हेलमेट पहनने के फायदों से अवगत कराते हुए नशा ना करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई । इस पहल की वाहन चालकों ने की तारीफ, बोले अब नशा न करने के लिए लोगों को करेंगे जागरूक और हेलमेट पहनकर वाहन चलाएंगे ।

Related Articles

Back to top button