क्राइम

बाइक पिकप की भिड़त एक की मौत, एक गंभीर रिफर

सिलवानी। बुधवार को सिलवानी थाना अंतर्गत जैथारी प्रतापगढ़ मार्ग के बीच बाइक सवार को पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें एम्बुलैस वाहन नहीं मिलने पर निजी वाहन से सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी लाया गया। दोनों युवको को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि सिविल हाॅस्पिटल आक्सीजन नहीं होने एवं एम्बुलैंस वाहन डेढ़ घंटे बिलंब से मिलने के कारण एक युवक की रास्ते में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को अपरांह लगभग 3 बजे मनोज शर्मा पिता गोविन्द शर्मा उम्र 36 साल, रमाकांत शर्मा पिता जयशंकर शर्मा उम्र 46 साल निवासी जैथारी किसी कार्य से अपनी स्पलेण्डर बाइक से जैथारी से प्रतापगढ़ जा रहे थे। प्रतापगढ़ से आ रही पिकप वाहन ने ग्राम फुलमार और प्रतापगढ़ के बीच सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों ही युवक बुरी तरह जख्मी हो गये। जिन्हें एम्बुलैस वाहन नहीं मिलने पर निजी वाहन से सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां दोनों युवक रमाकांत शर्मा एवं मनोज शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया। रास्ते में रमाकांत शर्मा ने दम तोड़ दिया। जिसे गैरतगंज से वापिस सिलवानी लाया गया और पीएम रूम शव को रखा गया। जिसका गुरूवार की सुबह पीएम होगा।
मृतक के भाई मनीष शर्मा ने सिविल हाॅस्पिटल में आक्सीजन नहीं होने से युवक की मौत होने का आरोप लगाया उनका कहना है कि उसे हाॅस्पिटल में एम्बुलैस वाहन डेढ़ घंटे बिलंब से उपलब्ध कराया जिससे गंभीर घायल की रास्ते में मौत हो गई ।
मृतक रमाकांत शर्मा की पत्नि साधना शर्मा, पुत्री समृद्धि उम्र 14 साल, पुत्र सार्थक उम्र 9 साल सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिलवानी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button