मध्य प्रदेशव्यापार
बाजार मे इन दिनो पांच रूपये के सिक्को की अचानक आई कमी, खुदरा लेनदेन प्रभावित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । खुदरा लेनदेन मे चिल्लर कलदार पांच व दस रूपये के सिक्को का उपयोग ही सर्वाधिक होता है इसमे यहां कुछ दिनो से देखा जा रहा है की आम दूकानदार फुटकर चिल्लर मे पांच रूपये के सिक्को की बेजा कमी महसूस कर रहे है। बता दे की खुदरा लेनदेन मे पांच का सिक्का ज्यादा प्रचलन मे होने से इसका बाजार मे एकदम से गायब होना दुकानदारो मे काफी सिरदर्द पैदा करता है इससे लेनदेन प्रभावित होता है बाजार मे चिल्लर की आपूर्ति हेतु सम्बधित बैक शीघ ही पांच रूपये के सिक्को की व्यवस्था करे, ऐसा आम दुकानदार बाजार मे चिल्लर सिक्का सन्तुलन की मांग कर रहे है।



