बाड़ी के पत्रकार के खिलाफ एफआईआर पर नाराज पत्रकारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन । जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने बाड़ी के पत्रकार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कलेक्टर अरविन्द दुबे को सौंपा ज्ञापन ।
ज्ञापन उल्लेख किया है कि विगत दिनों रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र पटवा के कर्ज और लेन देन की एक सूची सोशल मीडिया पर चल रही थी, जिसको बाड़ी के विनोद साहू दैनिक सर्च स्टोरी अखबार के संवाददाता ने फेसबुक पर डाली अन्य लोगों की पोस्ट देखकर, इसके बाद सुल्तानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज मीना ने विनोद साहू को फोन लगाकर उक्त पोस्ट पर आपत्ति जताई तो विनोद साहू ने उक्त पोस्ट डिलीट कर दी, चूंकि विधायक सुरेंद्र पटवा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार, घोटाले और अतिक्रमण के कर्ज की खबरें दैनिक सर्च स्टोरी अखबार की जिला ब्यूरो हीरेंद्र कुशवाह छाप रहे थे तो भोजपुर विधायक के कहने पर उनके लोगों ने बाड़ी पुलिस थाने में दवाब पूर्वक विनोद साहू पर मुकदमा दर्ज कराया और उमरावगंज, सतलापुर मंडीदीप, सुल्तानपुर और ओबेदुल्लागंज थानों में विनोद साहू और हीरेंद्र कुशवाह के नाम की शिकायत की और एफआईआर के लिए विधायक सुरेंद्र पटवा के लोग दवाब बना रहे हैं।
बात यहीं खत्म नहीं होती, बाड़ी नगर परिषद द्वारा नगर परिषद बाड़ी से पत्रकार साथी विनोद साहू को मकान तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। प्रताड़ित करने के उद्देश्य से नोटिस में लिखी बातें सही है तो वह सारी बातें खुद नगर परिषद अध्यक्ष के मकान पर भी लागू होती है।इस अवसर बड़ी संख्या में जिले वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।



