बाबाताल शिव मंदिर मे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा : भगवान श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर भक्तों की भीड़, भगवान जन्म के साथ होगा रुकमणि विवाह
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । सिहोरा नगर में भगवान शिव मंदिर बाबाताल में चल रही श्री संगीतमय भागवत कथा में बुधवार को श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर भक्तों की भीड़ ने श्री हरि नारायण के दर्शन किये और झूम उठे । 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक होने वाली इस भक्तिमय कथा को सुनने अधिक संख्या में भक्तगण पहुच रहे हैं ।
गुरुवार को होगा रुक्मणी विवाह – श्री श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर सभी भक्तगण नाच गाने के साथ झूम उठे वही गुरुवार को रुकमणि विवाह होगा । श्रीमद भागवत कथा वाचक पंडित श्री इंद्रमणी त्रिपाठी द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कराया जा रहा है। वही कथा सुनने वाले सभी भक्त जजमान भक्तिमय में डूबे हुए हैं । कथा के अगले दिन श्री सुदामा चरित्र, कथा विश्राम एवं हवन पूजन किया जायेगा । वही रविवार को कन्या भोजन के साथ भंडारा प्रसाद वितरण किया जायेगा ।




