मध्य प्रदेश

8 वर्ष का बालक भटक कर पहुंच शहडोल, रेलवे पुलिस ने सौंपा बाल कल्याण समिति को

गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धमधा निवासी अर्पित ठाकुर
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास

जबलपुर। बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास जबलपुर को पत्र क्रमांक 498 आईसीपीएस 2025 के उल्लेख में दिनांक 27/02/2025 को बाल विकास संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला शहडोल द्वारा पत्र जारी कर अवगत कराया गया कि जबलपुर जिले के थाना क्षेत्र गोसलपुर अर्पित कुमार ठाकुर पिता दिनेश कुमार व माता रानू ठाकुर उम्र 8 वर्ष ग्राम धमधा गोसलपुर जिला जबलपुर का निवासी है। ये बालक चाइल्ड लाईन जिला शहडोल द्वारा बालक को रेल्वे पुलिस शहडोल से गुमशुदा अवस्था में प्राप्त किया गया। बाल कल्याण समिति शहडोल के द्वारा पत्र क्रमांक 1604 दिनांक 21/2/2025 को पत्र के माध्यम से प्रस्तुत कर बालक के गृह सत्यापन एवं सामाजिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक अस्थाई रूप से ममता बल ग्रह अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में रखा गया है । उपरोक्त विषय बालक का ग्रह सत्यापन सामाजिक जांच रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप 22 में पारूप पेसित करने का अवलोकन किया गया है। साथ ही न्यायालय अधिनियम के प्रावधान अनुसार बालक के स्थानांतरण संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी बालक के गुम होने को लेकर बाल कल्याण समिति शहडोल द्वारा पत्र क्रमांक 1604 दिनांक 21/0 2/ 2025 को संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल की ओर सूचना, कलेक्टर जिला शहडोल जिला जबलपुर की ओर सूचना बाल कल्याण समिति जिला शहडोल जिला जबलपुर और की सूचना के माध्यम से जारी किया गया है।
इस घटना को लेकर मीडिया द्वारा बालक के परिवार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मेरा बालक विगत एक सप्ताह पहले कही लापता हो गया है उसके लापता होने पर हम लोगों को विगत दिवस जानकारी बाल कल्याण समिति शहडोल में होने की लगी । बालक को लेने हेतु सोमवार तक क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन के साथ हम परिवार के सदस्य दस्तावेज लेकर उपस्थित होंगे।

Related Articles

Back to top button