मध्य प्रदेश

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर कार्यशाला सम्पन्न

सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिलवानी के तत्वावधान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने एवं वर्तमान मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण कर वास्तविक मतदाता सूची संधारित करने के संबंध में जागरूकता एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए एस.आई.आर. विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2027 से 2029 के बीच होने वाले विभिन्न चुनावों के लिए एक साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएँ तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को शिरोधार्य कर शत-प्रतिशत सही मतदाता सूची तैयार की जाए। शुक्ला ने यह भी कहा कि “यह अभियान न केवल संगठन की जवाबदारी है, बल्कि आने वाले समय में प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से संपर्क का यह सर्वोत्तम अवसर साबित होगा।”
कार्यशाला में युवा नेता दुर्गेश राजपूत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर. से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी, हरी सेवक साहू, जय बाबू जैन, राजीव समैया, भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा, अजमेर यादव, मदन मोहन शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुनीत समैया, संजीव जेके मंडल महामंत्री लखन चंदेल, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, गुड्डू भाई, निर्मल साहू, हेमंत शर्मा, आनंद सहरिया, विक्रम सोनी, अजीम शाह, मदन राय, कमलेश गुप्ता, तुलसी यादव, महेंद्र रघुवंशी, प्रियांश राजपूत, आशीष जैन (टेकंर), संयम सराठे, रवि गुप्ता, अमित राय जमनिया, परसोत्तम सोनी, पप्पू, संजू सेन, गुंडा चढ़र, राम भरोसे उईके सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, पंच-परमेश्वर एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button