कॉग्रेस को मिल रहा जनता का विश्वास, 23 में बनेंगी कॉग्रेस सरकार- पचौरी
जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। आज देश में कॉग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभर रही है जनता के प्रति अपना विस्वास प्राप्त कर रही है और राहुल गॉधी जी के द्वारा देश में भारत जोडों यात्रा के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक इतनी लम्बी पैदल यात्रा की जा रही है जिसका उद्देश्य भारत को एक करना है, हर वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर चलना है। कॉग्रेस हमेशा एकता के सूत्र का नारा देती आ रही वसुदेव कुटुम्ब कम की भावना से कॉग्रेस ने कार्य किया है सभी वर्ग समाज के लोगों को एक परिवार की तरह रहे है। लेकिन आज भाजपा पार्टी देश में अंग्रेजो की तरह फूट डालकर बांटने का कार्य कर रही है। आज देश में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर फैल रहा है और देश की धरोहरों को विदेशी कंपनियों को सौंपा जा रहा है।
कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने उक्त बात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया कि आज कॉग्रेस पाटी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में भारत जोडों अभियान व चौपालों के माध्यम से जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को हल करने का कार्य कर रही है जिससे जनता का समर्थन मिल रहा है। हम नगरिय चुनाव में जनता का विस्वास प्राप्त कर चुके है। इसलिए 2023 में कॉग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत के साथ लग जाए ताकि हम भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड फेंके।
जिला कांग्रेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूंर्ण होता है कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत बनाता है क्योंकि वह रीढ़ की तरह होता है। सभी कार्यकर्ता मेहनत के साथ कार्य करें हम सभी आपके साथ खडे है। अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करें उनसे जुडें और भाजपा सरकार की विफलता व जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखें। उदयपुरा विधायक देवेन्द्र पटेल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
रविवार को कॉग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश पचोरी का कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत। जिला कॉग्रेंस कमेटी के नेतृत्व में नगर क जलाष मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व सर्वप्रथम कॉग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर के निवास पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके उपरांत दशहरा मैदान स्थित बजाज शोरूम पर ब्राम्हण समाज के द्वारा भी शाल श्रीफल से स्वागत कर सम्मान किया।
जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वप्रथम पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी की ढोल नगाडों के साथ अगवानी की गई। जिसके उपरांत जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, उदयपुरा विधायक देवेन्द्र पटेल एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप विश्वकर्मा ने किया।
सैकडों लोगों ने ली कॉग्रेस की सदस्यता –
जनपद पंचायत सदस्य लोकेन्द्र लोधी के नेतृत्व में कॉग्रेस पार्टी के विचारों और नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने पूर्व मंत्री श्री पचौरी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की जिनका श्री पचौरी ने पार्टी चिन्ह पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, पीसीसी डेलीगेट अख्तर लाला, वरिष्ठ कॉग्रेसी संतोष कण्डया, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, प्रकाश पटेल, नासिर नवाब, रायसेन कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सिलवानी अध्यक्ष संदीप शर्मा, इमरान खान, युवक कॉग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, सिलवानी विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र रघुवंषी सहित रायसेन, बरेली, उदयपुरा, सिलवानी, ओबेदुल्लागंज, देहगॉव, गैरतगंज, सुल्तानगंज आदि जिले भर से सैकडों वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता जिला सम्मेलन में शामिल हुए।





