पर्यावरणमध्य प्रदेश

विद्यासागर सेवाश्रम समिति गोसलपुर में वृहद् पौधारोपण एवम् गौ संगोष्ठी का आयोजन रविवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तर्ज़ में एक पेड़ गौ माता के नाम लगाने।
आज इस पर्यावरण को दूषितमुक्त करने के लिए शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान एक पेड़ माँ के नाम की तर्ज़ में विधासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला सम्मेदगिरी गोसलपुर ने एक पेड़ गौ माता के नाम के तहत एक वृहद् पौधारोपण का कार्यक्रम रविवार को सम्मेदगिरी गौशाला में आयोजन किया जा रहा है। इस वृहद् पौधारोपण एवम् गौ संगोष्ठी के आयोजन के आयोजक सदस्य एंव कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य समिति द्वारा रखा गया है। इस संगोष्ठी में पधार रहे अथितिओ और नागरिकों से गौशाला को और बेहतर करने का और गौशाला को विकासशील बनाने का प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जबलपुर नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे, विशिष्ट अतिथि सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े , एवम् कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री शरद जैन करेगें। विद्यासागर सेवाश्रम समिति ने सभी नगर वाशियो से अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर एक पेड़ गौ माता के नाम लगाने में सहयोग कर पुण्यलाभ कमाने एवम् पर्यावरण को बचाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button