बिजली विभाग की बेवफाई उपभोक्ताओं को बर्दाश्त नही
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जैसे जैसे गर्मी का प्रचण्ड प्रकोप बढ रहा है लोग इससे बचाव व राहत के लिए पंखा, कूलर, एसी आदि का सहारा ले रहे है इस भीषण गर्मी व लू के थपेडो मे पेडो की नैसर्गिक शीतल छाया भी नही बचा पा रही है वहां भी लोग गर्मी से तो बचाव तो कर लेते है लेकिन उमस से वह वहां भी पसीना पसीना हो जाते है गर्मी के इस असहनीय मौसम मे मप्र पू क्षे वि वि क लि की अनियमित विद्युत आपूर्ति की त्रृटि पूर्ण सेवाओ से उपभोक्ताओं मे गहन असंतोष है भीषण व जानलेवा गर्मी मे बेनागा विद्युत आपूर्ति के स्थान पर दिन व रात मे कई बार बिना सूचना व मुनादी के घन्टो विद्युत कटौती लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंचा रही है इस सम्बन्ध मे उपभोक्ताओं के व्दारा केसली, रहली तथा सागर कार्यालयो मे बैठे बरिष्ठ अधिकारियो का ध्यान कई बार आकर्षित कराने के बाद भी विद्युत कटौती मे सुधार नही किये जाने से उपभोक्ताओं ने सख्त लहजे मे कहा है की अब विद्युत वितरण कंपनी की बेवफाई बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है विभाग यदि इस पर गम्भीरता पूर्वक विचार नही करता तो गौरझामर व आसपास के गांवो के पीडित परेशान उपभोक्ताओ, किसानो का कहना है की वह मजबूरी मे विद्युत अव्यवस्था के खिलाफ सामूहिक रुप से जन आंदोलन करने को विवश होगे। जनापेक्षा है विद्युत वितरण कंपनी विद्युत उपभोक्ताओ की विद्युत समस्याओ का भली भांति समझेगा।



