मध्य प्रदेश

बिना टेंडर खुले स्वागत गेट का काम शुरु

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नवगठित नगर परिषद साईखडा हमेशा प्रधानमंत्री आवास आबंटन, सडक निर्माण की गुणवत्ता और विकास कार्यो को लेकर सुर्खियों में बनी रहतीं है । ऐसा मामला विगत दिनों नगर परिषद साईखेडा में दो मुख्य मार्गों गाडरवारा से साईखडा की और बोरास से साईखडा पर स्वागत गेट बनाऐ जाने के दैनिक अखबारों में 6 जुलाई को 11.04 लाख रूपये का टेन्डर जारी किया तो जिससे 26 जुलाई को नगर परिषद कार्यालय में खुलना था लेकिन मिलीभगत से एक अन्य ठेकेदार से बिना स्वीकृति के नियमों को ताक पर काम शुरू कर दिया । जो नगर परिषद कार्यशैली पर साबलिया निशान खडा करती है । जिससे नगर परिषद के बुद्धिजीवियों और पार्षदो ने सोशल मीडिया और जाकर सीएमओ और अध्यक्ष को आपात्ति जताई। नियम है कि नियति पर टेन्डर खोलकर अमानत राशि जमा करने के बाद ठेकेदार समयावधि में काम पूरा करने के लिए बर्कआडर दिया जाता है लेकिन नगर परिषद साईखडा ने ऐसा कुछ नहीं मनमर्जी से काम शुरु करा दिया जा । जिससे अन्य ठेकेदारों को काम न करने का मौका नहीं मिला । एक ठेकेदार ने नियमों की अनदेखी का मामला कोर्ट ले जाने की बात कही है । एक अन्य मामले में सडक निर्माण के लिऐ प्रारंभ में लगभग 13 लाख रूपये के लिये टेन्डर जारी किया था जिससे 26 जुलाई में खुलना था लेकिन उसके पहले एक दूसरा टेन्डर जारी कर दिया जिसे 14 अगस्त में खुलना है । नगर परिषद द्वारा शासन प्रशासन और जनता की राशि की होली खेली जा रही है । कभी स्वच्छता और धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के समय बडे बेनर पोस्टर लगा कर कभी सडक़ पर मुरम गिट्टी डालने के नाम पर । जनापेक्षा नगर परिषद साईखडा जनहित के कार्यो मै शासन की राशि का उपयोग करे।
जब इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ राजेंद्र शर्मा से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया मुझे नहीं मालूम की काम शुरू हो गया, सोशल मीडिया से जानकारी हुई लेकिन अब स्वागत गेट निर्माण का कार्य को रोक दिया गया अब पुनः टेन्डर जारी काम शुरू किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button