नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत तिवारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । वरिष्ठ पत्रकार और मंच का संचालन करने वाले लक्ष्मीकांत तिवारी जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।
बतादे कि रविवार की शाम करीब 6 बजे अस्पताल चौराहा स्थित सैनिक मेडिकल पर प्रतिदिन की तरह स्टूल पर बैठे थे और एक-दूसरे युवा पत्रकार साथियों से चर्चा कर रहे थे। अचानक बैठे-बैठे गिर जाने से उन्हें तत्काल मौजूद युवा पत्रकार और लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटीरत डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह राजपूत ने स्टाफ के साथ काफी पंपिंग कर इलाज किया. लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. यह खबर लगते ही जिला अस्पताल चौराहा सहित दमोह भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। तत्काल परिजनों को सूचना दी गई और परिजन अस्पताल पहुंचे. इसी बीच पत्रकार सहित दमोह के कई बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे और जानकारी लेकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नजर आए। इसी बीच विधायक दमोह अजय टंडन, पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह, सिद्धार्थ मलैया, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, समाजसेवी रॉकी आदित्य सुलेखा, पं.मनु मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव, केके परोहा, संतोष गौतम, क्षेत्रीय जन पहुंचे और अपनी शोक संवेदना प्रकट कर भगवान आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की. परिजनों के बताए अनुसार कल सुबह करीब 10 बजे इनके निज निवास से सिद्धी विनायक कॉलोनी से हिरदेपुर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।



