मध्य प्रदेश

उमरियापान पंचायत में सड़क चौड़ीकरण को लेकर समन्वय बैठक

सरपंच ने निष्पक्ष कार्य का दिया आश्वासन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ज़िले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान पंचायत में सरपंच अटल ब्योहार की अध्यक्षता समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य हरभजन मेडिकल स्टोर्स से ब्यौहार मोहल्ला तक सड़क एवं नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सड़क का चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य कराना जिससे नगरवासियों को आवागमन एवं बेहतर जल निकासी की सुविधा मिल सके।
बैठक में सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि वर्तमान में सड़क के दोनों ओर नालियों पर कई स्थानों पर अस्थायी एवं स्थायी पट्टियां बना दी गई हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और बरसात के समय जल निकासी भी बाधित होती है। प्रबुद्ध जनों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन घरों के सामने नाली के ऊपर पट्टियां बनी हुई हैं, उन्हें हटाकर पाइपलाइन को व्यवस्थित रूप से किनारे स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे नाली का मूल स्वरूप बहाल हो सके।
इसके साथ ही सड़क की मरम्मत करते हुए चार इंच मोटी सीसी ढलाई कर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे भविष्य में सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे और ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो । बैठक में उपस्थित नागरिकों को यह भी अवगत कराया गया कि कार्य पूरी योजना एवं तकनीकी मापदंडों के अनुसार कराया जाएगा।
बैठक में ग्रामीणों ने प्रस्तावित कार्यों पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि वे सड़क चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण हटाने के पक्ष में हैं, लेकिन यह कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ होना चाहिए । लोगों ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के साथ पक्षपात या मुहदेखी नहीं की जाए तथा सभी पर समान रूप से नियम लागू हों।
सरपंच अटल ब्यौहार ने सभी को आश्वस्त किया कि कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी प्रभावित लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।
बैठक में सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, उपसरपंच जागेश्वर प्रसाद धन्नू सोनी, सचिव राजकुमार पटेल, सचिव रमेश झारिया, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया सहित राधिका प्रसाद चौरसिया, विनोद चौरसिया, गोविन्द चौरसिया, सुभाष चौरसिया, गुड्डू झारिया, अज्जू झारिया, महेंद्र दाहिया, जगमोहन चौरसिया, अज्जू सोनी, संतोष नामदेव, शेषा चौरसिया, पप्पू चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया, सत्तू चौरसिया, रामकुमार गाडरी, सुनील चौरसिया, अम्मू गुप्ता, टीटू चौरसिया, सुदामा चौरसिया, लल्लू चौरसिया सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button