मध्य प्रदेश

बीजाडोगरी़ पंडाल में विराजीं मां जगत जगदंबे शक्ति भव्य हवन पूजन आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नवरात्रि पर्व दसवीं दिवस ही देवी भक्तों ने बीजाडोगरी़ दुर्गा पंडाल पर पूजा अर्चना कर मातारानी को भोग लगाकर हवन पूजन किया। पंडित प्रेमनारायण राजौरिया जी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां दी सर्व कल्याण सुख समृद्धि कामना की। माता रानी को भोग लगाया और फिर कन्या पूजन विधिवत भोज करवातें हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीण क्षेत्रों में यह क्रम सुबह होते ही शुरू हो गया। आदिशक्ति मां भवानी की पूजा आराधना का पूरे 9 दिनों तक लगातार क्रम चला। माता रानी के भक्तों ने 9 दिन व्रत रखा अपनी मनौती मान नवमी की सुबह देवी भक्तों ने हवन पूजन का आयोजन किया। सुबह होते ही देवी पंडालों में घंटा घड़ियाल और शंखनाद गुंजायमान होने लगा था। पंडित प्रेम नारायण राजौरिया जी ने बताया की हर घर गांव में भव्य पूजा पंडालों में महानवमी दसवीं के नवरात्रि पर्व का समापन नवमी दसवीं तिथि के साथ हुआ। इस दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ साथ उनके नाम से हवन भी किया जाता है बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button