
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शनिवार 28 नवम्बर 2026
शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।_
☄️ *_दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।
*_शनिवार के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठे जल का अर्ध्य देने और सांय पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से कुंडली की समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण होता है ।
*_शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की àएक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है ।
_शिवपुराण के अनुसार शनि देव पिप्लाद ऋषि का स्मरण करने वाले, उनके भक्तो को कभी भी पीड़ा नहीं देते है इसलिए जिन के ऊपर शनि की दशा चल रही हो उन्हें अवश्य ही ना केवल शनिवार को वरन नित्य पिप्लाद ऋषि का स्मरण करना चाहिए।
_शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि देव की कृपा मिलती है, शनि की पीड़ा निश्चय ही शान्त हो जाती है ।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल
👸🏻 शिवराज शक 353
🌐 कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,
✡️ शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र
☮️ गुजराती सम्वत : 2082 नल
☸️ काली सम्वत् 5127
🕉️ संवत्सर (उत्तर) क्रोधी
☣️ आयन – दक्षिणायन
🌧️ ऋतु – सौर शरद ऋतु
⛈️ मास – मार्गशीर्ष मास
🌖 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – शनिवार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि 03:57 AM तक उपरांत षष्ठी
📝 तिथी स्वामी – पंचमी के देवता हैं नागराज। इस तिथि में नागदेवता की पूजा करने से विष का भय नहीं रहता, स्त्री और पुत्र प्राप्ति होती है। यह लक्ष्मीप्रदा तिथि हैं।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र पुनर्वसु 12:50 PM तक उपरांत पुष्य
🪐 नक्षत्र स्वामी – पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति (गुरु) हैं। इसकी अधिष्ठात्री देवी माता अदिति हैं।
⚜️ योग – शुक्ल योग 08:17 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग
⚡ प्रथम करण – कौलव 05:15 PM तक
✨ द्वितीय करण – तैतिल 03:57 AM तक, बाद गर
🔥 गुलिक काल : – शनिवार को शुभ गुलिक प्रातः 6: 53 से 8:19 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सुबह – 9:44 से 11:09 तक।राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – 06:53.02 ए एम
🌅सूर्यास्त – 05:36.08 पी एम
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त :- प्रातः काल 05:06 ए एम से 06:00 ए एम तक
🌇 प्रातः सन्ध्या:- प्रातः काल 05:33 ए एम से 06:54 ए एम तक
🌟 अभिजित मुहूर्त :- सुबह 11:48 ए एम से 12:30 पी एम तक
🔯 विजय मुहूर्त:- दोपहर 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त :- शाम 05:21 पी एम से 05:49 पी एम तक
🎆 सायाह्न सन्ध्या :- शाम 05:24 पी एम से 06:45 पी एम तक
💧 अमृत काल:- सुबह 10:39 ए एम से 12:06 पी एम तक
🗣️ निशिता मुहूर्त :- दोपहर 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 29 तक 05:05 ए एम, नवम्बर 29 से 06:33 ए एम, नवम्बर 29 तक
🚓 यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार :- विडाल योग/ महान समाज सुधारक और विचारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले पुण्य तिथि, स्वतंत्रता सेनानी (पूर्व केंद्रीय मंत्री) भगवत झा आज़ाद जयन्ती, सह-निर्माता डॉ. प्रमोद करण सेठी जन्म दिवस, प्रसिद्ध साहित्यकार अमर गोस्वामी जन्म दिवस, अभिनेत्री यामी गौतम जन्म दिवस, अभिनेत्री, ईशा गुप्ता जन्म दिवस, अभिनेता, प्रतीक बब्बर जन्म दिवस, अभिनेत्री, वालुशा डिसूज़ा जन्म दिवस, लेखक और विद्वान एम. एम. कलबुर्गी जन्म दिवस, एनसीसी स्थापना दिवस, महान भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी स्मृति दिवस, उपन्यासकार देवनारायण द्विवेदी पुण्य तिथि
✍🏼 *_तिथि विशेष – पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। पञ्चमी तिथि को खट्टी वस्तुओं का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य है। पञ्चमी तिथि धनप्रद अर्थात धन देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि अत्यंत शुभ तिथि भी मानी जाती है। इस पञ्चमी तिथि के स्वामी नागराज वासुकी हैं। यह पञ्चमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ और कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायीनी मानी जाती है।
🗺️ Vastu tips 🛕
सनातन धर्म में पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुओं को पवित्र माना जाता है। ऐसे में भगवान की मूर्तियां, शंख, घंटी और भोग की थाली को सीधे फर्श पर रखने से बचना चाहिए। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, इन वस्तुओं को साफ और व्यवस्थित स्थान पर रखना बेहतर होता है। पूजा का सामान रखने के लिए लकड़ी की चौकी, साफ कपड़ा या ऊंचे आसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूजा पूरी होने के बाद भी सभी चीजों को उनकी निर्धारित जगह पर संभालकर रखें।
*जलता हुआ दीपक कई घरों में सुबह-शाम मुख्य द्वार या तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा होती है। ऐसे में दीपक को सीधे फर्श पर रखने के बजाय किसी स्थिर और सुरक्षित आधार पर रखना चाहिए। इसके लिए छोटी प्लेट या दीपक रखने वाली चौकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि दीपक पर्दों, कागज और दूसरी ज्वलनशील चीजों से दूर हो। दीपक को जलाकर कभी भी बिना निगरानी के न छोड़ें।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
*शंकु के आकार का चेहरा कैसा होता है?*
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का चेहरा ऊपर की तरफ से चौड़ा और नीचे की तरफ से संकरा होता है, उनके चेहरे की आकृति शंकु के समान मानी जाती है। ऐसे लोगों के गाल थोड़े पिचके हुए, चेहरा लंबा और ललाट फैला हुआ होता है।
*_सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इस तरह के चेहरे वाले लोगों को गुस्सैल स्वभाव का माना जाता है। गुस्सा आने पर ये कई बार बिना सोचे-समझे फैसले ले सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ परिस्थितियों में इनका गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि आसपास रखी चीजों को इधर-उधर फेंकने लगते हैं। ऐसे में इन्हें अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत होती है।
🍇 आरोग्य संजीवनी 🍓
तरल पदार्थों से शरीर को हाइड्रेट रखें: प्यास लगने का इंतजार न करें। अपनी सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें, ताकि गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स सक्रिय हो सके, जो बड़ी आंत को सिकुड़ने का संकेत देता है। दिन भर गुनगुना पानी, सब्जियों का पतला सूप या कैफीन-मुक्त हर्बल चाय पीते रहें।
सर्दियों में फाइबर का भरपूर सेवन करें: मल में मात्रा बढ़ाने और नमी बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 25 से 30 ग्राम डाइटरी फाइबर लें। अपनी डाइट में पालक, मेथी के पत्ते, गाजर, मूली, अमरूद और संतरे जैसे मौसमी फल-सब्जियों के साथ-साथ ओट्स, बाजरा और गेहूं जैसे साबुत अनाज शामिल करें।
📓 गुरु भक्ति योग 🕯️
श्लोक
पादाभ्यांन स्पृशेदग्निं गुरुं, ब्राह्मणमेव च।
नैव गावं कुमारी च न वृद्धं न शिशुं तथा।।
यह ग्रन्थों के सप्तम अध्याय का छठा श्लोक है।
अर्थ- इस श्लोक में आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं कि आग, गुरु, ब्राह्मण, गाय, कुंवारी कन्या, बुजुर्ग और शिशु यानि बच्चों पर गलती से भी पांव नहीं लगाना चाहिए। ये सातों ही पूज्य होते हैं और इनको पैर से छूना इनका अनादर करना होता है। भूलवश भी इनको पैरों से नहीं छूना चाहिए।
*_अग्नि: सनातन संस्कृति में अग्नि को देवता और अत्यंत पवित्र माना गया है। हवन, यज्ञ और पूजा-पाठ में अग्नि के माध्यम से ही देवताओं को आहुति दी जाती है। इसलिए अग्नि को पैरों से छूना या उस पर पैर रखना महापाप और घोर अनादर माना जाता है।
*_गुरु: माता-पिता के बाद गुरु को हिंदू धर्म में भगवान का दर्जा दिया गया है। गुरु ही हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं और सही मार्ग दिखाते हैं। गुरु का स्थान सर्वोपरि है, इसलिए उनका आदर हमेशा करना चाहिए।
*_ब्राह्मण: ज्ञान, वेद और धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले तथा पूजा-पाठ संपन्न कराने वाले ब्राह्मणों को समाज में पूज्य स्थान दिया गया है। उनका सम्मान करना धार्मिक कर्तव्य माना गया है।
*_गाय: हिंदू धर्म में गाय को ‘गोमाता’ कहा जाता है, जिसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास भी माना गया है। गाय ममता, सेवा और पवित्रता का प्रतीक है। गौमाता का स्पर्श हमेशा श्रद्धा भाव से करना चाहिए। गलती से भी कभी गौ माता पर आपको पैर नहीं लगाना चाहिए।
*_कुंवारी कन्या: कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। कुंवारी कन्याओं का सम्मान घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्याओं की पूजा की जाती है इसलिए कभी भी उनका अनादर नहीं करना चाहिए।
*_बुजुर्ग: परिवार और समाज के बुजुर्ग व्यक्ति अनुभव और संस्कारों की पूंजी होते हैं। उनका आशीर्वाद जीवन को सफल बनाता है, इसलिए उनका अपमान कभी नहीं करना चाहिए।
*_शिशु या छोटे बच्चे: छोटे बच्चे भगवान का रूप माने जाते हैं, जो छल-कपट से दूर होते हैं। उनकी मासूमियत का सम्मान किया जाना चाहिए, बच्चों का अनादर आपको कभी नहीं करना चाहिए।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ पञ्चमी तिथि में शिव जी का पूजन सभी कामनाओं की पूर्ति करता है। आज पञ्चमी तिथि में नाग देवता का पूजन करके उन्हें बहती नदी में प्रवाहित करने से भय और कष्ट आदि की सहज ही निवृत्ति हो जाती है। ऐसा करने से यहाँ तक की कालसर्प दोष तक की शान्ति हो जाती है। अगर भूतकाल में किसी की मृत्यु सर्पदंश से हुई हो तो उसके नाम से सर्प पूजन से उसकी भी मुक्ति तक हो जाती है।।

