मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना केवाईसी के नाम पर सचिवों द्वारा 15 से ₹30 मांगे जा रहे है

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
रायसेन । प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया में केवाईसी में पैसा मांगने वालों के खिलाफ कार्यवाही की बात कहते हुए जेल भिजवा देने की बात मंच से कही थी।
उनके जाने के बाद ही जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में केवाईसी व आधार कार्ड अपडेट ( मोबाइल में लिंक ) कराने के नाम पर पैसा मांगने के मामले आए है। जिस पर जिला प्रशासन ने कियोस्क सेंटरों एवं कामन सर्विस सेंटरों पर छापा मार कार्यवाही की है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत उदयपुरा में सी आरती कंप्यूटर ऑपरेटर मनीषा लोधी एवं मनोज लोधी को लाडली बहना योजना में नियुक्त किया गया था मनीषा लोधी एवं मनोज लोधी द्वारा दिघावन, थाला, कानीवाड़ा, रमखिरिया, साइखेडा में पूर्व में कार्य किया गया है शासन द्वारा निर्देश निशुल्क ईकेवाईसी एवं फार्म ऑनलाइन करने के लिए आदेश किया गया था आज आदेश के पालन कर उक्त ग्रामों में ईकेवाईसी फार्म ऑनलाइन कार्य किया गया उसके उपरांत रिछावार की प्रगति कम होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी रिछावार में कार्य करने को मौखिक रूप से बोला गया वहां देखा गया कि सचिव राजेन्द चौबे, गोविंद लोधी द्वारा एक प्राइवेट लड़के को 15 से 30 रुपए ईकेवाईसी के पंचायत भवन में ग्रामीण गरीब महिलाओं से पैसे लेकर फोरम ऑनलाइन ईकेवाईसी कार्य किया जा रहा था । सचिव राजेन्द चौबे, गोविंद लोधी से पूछा ईकेवाईसी एवं फार्म के निशुल्क के आदेश हैं तो उन्होंने कहा तुम भी पैसे ले लो कुछ पैसे हमें वापस कर देना ऑपरेटर मनीषा लोधी द्वारा मना करने पर पंचायत भवन से बाहर जाने को कहा और ऑपरेटर मनीषा लोधी का मोबाइल से पासवर्ड हटा दिया एप्स डिलीट कर दिया बोले आज के बाद हमारी पंचायत में आने की कोई आवश्यकता नहीं है और आपत्तिजनक शब्द बोले यह सूचना हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया माननीय मुख्यमंत्री जी महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना निशुल्क ई केवाईसी फॉर्म के लिए कितना प्रचार प्रसार कर रहे हैं कुछ भ्रष्ट सचिव उनकी योजनाओं का कमाई का स्रोत बना रहे।



